ग़ज़्ज़ा पर इस्राईली सेना की गोलाबारी में 3 फ़िलिस्तीनी शहीद
Jul २६, २०१८ ०६:२५ Asia/Kolkata
-
20 जुलाई 2018 को उत्तरी ग़ज़्ज़ा शहर में इस्राईली सेना के हवाई हमले के बाद धमाके की तस्वीर (एएफ़पी के सौजन्य से)
ग़ज़्ज़ा में अनेक स्थानों पर ज़ायोनी सेना के ताज़ा हमलों में कम से कम 3 फ़िलिस्तीनी शहीद हुए।
ग़ज़्ज़ा स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि ज़ायोनी सेना ने ग़ज़्ज़ा के बैत लाहिया क़स्बे और दूसरे इलाक़ों पर तोपख़ाने से गोलाबारी की जिसमें 3 शहीद हुए और एक की स्थिति चिंताजनक बनी हुयी थी।
इस्राईल का दावा है कि ये हमले नाकाबंदी से घिरे ग़ज़्ज़ा से होने वाली फ़ायरिंग के जवाब में है।
ज़ायोनी सेना आए दिन ग़ज़्ज़ा पर हमले करती है, जिनमें मुख्य रूप से आम नागरिक निशाना बनते हैं।
शनिवार को ग़ज़्ज़ा पट्टी में फ़िलिस्तीनी पक्षों और तेल अविव शासन के बीच संघर्ष विराम के एलान के कुछ ही घंटे के भीतर ज़ायोनी सेना की तोपख़ाना इकाई ने हमास के ठिकानों पर तोपख़ानों से गोलाबारी की थी। (MAQ/N)
टैग्स