सीरिया, क़ुनैतरा बार्डर पर सेना का नियंत्रण
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i66618-सीरिया_क़ुनैतरा_बार्डर_पर_सेना_का_नियंत्रण
आतंकवादियों के विरुद्ध सीरिया की सेना की प्रगति का क्रम जारी है और इस देश की सेना ने गोलान हाइट्स क्षेत्र में क़ुनैतरा बार्डर पर देश का ध्वज लहरा दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २६, २०१८ १७:५० Asia/Kolkata
  • सीरिया, क़ुनैतरा बार्डर पर सेना का नियंत्रण

आतंकवादियों के विरुद्ध सीरिया की सेना की प्रगति का क्रम जारी है और इस देश की सेना ने गोलान हाइट्स क्षेत्र में क़ुनैतरा बार्डर पर देश का ध्वज लहरा दिया है।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सेना ने इसी के साथ दक्षिणी प्रांत दरआ की एक अन्य पहाड़ी पर भी नियंत्रण प्राप्त कर लिया है।

इसी बीच लेबनान की अलअहद वेबसाइट ने रिपोर्ट दी है कि अमरीका के नेतृत्व में बने तथाकथित अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन के युद्धक विमानों के दैरिज़्ज़ूर प्रांत में हुए हमले में चार लोग हताहत और 18 अन्य घायल हो गये। 

सीरिया से एक अन्य समाचार यह है कि अलमयादीन टीवी चैनल ने रिपोर्ट दी है कि बुधवार को सुवैदा प्रांत में होने वाले आतंकी हमलों में हताहत होने वालों की संख्या बढ़कर 250 हो गयी है जबकि इस हमले में 180 से अधिक लोग घायल हुए थे।

आतंकवादी गुट दाइश ने बुधवार को सब्ज़ी मंडी में एक आत्मघाती हमला किया था जबकि दो आतंकियों को सेना के जवानों ने हमले से पहले ही मार गिराया था। (AK)