देश की जनता एकजुट हो हैदर अलएबादी की अपील
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i66699-देश_की_जनता_एकजुट_हो_हैदर_अलएबादी_की_अपील
इराक़ के प्रधानमंत्री ने देश की समस्याओं के समाधान के लिए जनता से एकजुट रहने की अपील की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २९, २०१८ ११:१५ Asia/Kolkata
  • देश की जनता एकजुट हो हैदर अलएबादी की अपील

इराक़ के प्रधानमंत्री ने देश की समस्याओं के समाधान के लिए जनता से एकजुट रहने की अपील की है।

इराक़ में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच इस देश के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने इराक़ की जनता और वहां के राजनैतिक दलों से अनुरोध किया है कि नए इराक़ के निर्माण और देश की समस्याओं के समाधान के लिए हमें हर प्रकार के मतभेदों से बचना चाहिए।

अलमयादीन टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार हैदर अलएबादी ने देश में आर्थिक सुधार पर बल दिया है।  उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार को कमज़ोर किया जाएगा तो उसका परिणाम उसके विघटन के रूप में सामने आएगा।

ज्ञात रहे कि इराक़ के दक्षिणी नगर बसरा में बिजली, पानी और बेरोज़गारी को लेकर लोग सड़को पर निकल आए थे जिसके बाद यह प्रदर्शन इराक़ के अन्य नगरों में फैलते जा रहे हैं।