सीरिया, दरआ का शजरा नामक क्षेत्र सहित कई इलाके़े स्वतंत्र
सीरियाई सूत्रों ने पश्चिमोत्तरी दरआ प्रांत के हौज़ अलयरमूक क्षेत्र के शजरा नामक शहर पर सेना ने नियंत्रण कर लिया है।
मेहर न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सेना ने आतंकवादियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए देश के पश्चिमोत्तरी प्रांत दरआ के शजरा, आबेदीन, तेलग़ीतार और एन ग़ज़ाला नामक क्षेत्रों को स्वतंत्र करा लिया।
सीरियाई सेना की भारी गोलाबारी के कारण दर्जनों आतंकी मारे गये और वह अपने हथियारों और गोलेबारूद के भंडार छोड़कर भाग गये।
सीरियाई सेना ने अपनी प्रगति का क्रम जारी रखते हुए दरआ प्रांत के उत्तर में स्थित महत्वपूर्ण आबेदीन शहर पर भी नियंत्रण स्थापित कर लिया है।
इसी मध्य सूत्रों ने पश्चिमी दरआ के हौज़ यरमूक क्षेत्र और उसके आसपास के क्षेत्रों की स्वतंत्रता की सूचना दी है।
सीरिया में सन 2011 से अमरीका, सऊदी अरब और ब्रिटेन सहित उनके अन्य घटकों के समर्थन से आतंकवादियों ने व्यापक रूप से आंतकवादी हमले आरंभ कर रखे हैं तथा उन्होंने सीरियाई के बहुत से क्षेत्रों पर क़ब्ज़ा कर लिया था किंतु सीरियाई सेना ने 19 नवंबर सन 2017 में प्रतिरोध मोर्चे और रूस की मदद से आतंकवादी संगठन दाइश के अंतिम ठिकाने " बूकमाल" नगर को आजा़द करा लिया। (AK)