गर्मी के चरम पर , गज़्ज़ा के खिलाफ इस्राईल का ईंधन वार!
इस्राईल के युद्ध मंत्री एविग्डोर लेबर मैन ने इस्राईली सेना को आदेश दिया है कि वह गज़्ज तक ईंधन की आपूर्ति रोके।
इस्राईल ने सन 2006 से गज़्ज़ा की घेराबंदी कर रखी है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारी आलोचना के बावजूद यह अमानवीय घेराबंदी यथावत जारी है यहां तक कि अब वह दुनिया की सब से बड़ी जेल कहे जाने वाले इस क्षेत्र में ईंधन की आपूर्ति भी पूरी तरह से बंद कर रहा है। इस्राईल ने गत 9 जून को करम अबूसालिम पास को भी पूरी तरह से बंद कर दिया जो गज़्जा वासियों के लिए ज़रूरी चीज़ों के आयात का एकमात्र मार्ग था। गज़्ज़ा के खिलाफ इस्राईल का ईंधन युद्ध फिलिस्तीनियों पर दबाव डालने के लिए आरंभ किया गया है क्योंकि फिलिस्तीनियों ने जलते बैलून और पतंगों की मदद से इस्राईली नेताओं की नींद उड़ा दी है। ईंधन की आपूर्ति रोक कर इस्राईल यह चाहता है कि गज़्ज़ा की जनता की समस्याएं बढ़ा कर उन्हें फिलिस्तीनी संघर्षकर्ताओं के खिलाफ उकसाए। गज़्ज़ा में ईंधन के संकट की वजह से बहुत से अस्पताल बंद हो गये हैं और यह एेसी हालत में है कि जब 12 वर्षों से जारी घेराबंदी की वजह से गज़्ज़ा में रोगियों की संख्या में वृद्धि हुई है। इस्राईली हमेशा ही फ्यूलवॅार के लिए गर्मी या सर्दी का मौसम चुनते हैं। पिछले सर्दियों में भी एेसा ही किया गया था जिसकी वजह से गज़्ज़ा के कम से कम 9 अस्पताल बंद हो गये थे। गज्ज़ा के खिलाफ इस्राईल ने ईंधन का युद्ध एेसी हालत में छेड़ा है कि जब पहले से ही यह क्षेत्र, मानवत्रासदी के मुहाने पर है और इस क्षेत्र की स्थिति की ओर से अंतरराष्ट्रीय विश्व समुदाय को सचेत किया है। (Q.A.)