सीरिया, दरआ पूरी तरह आज़ाद, आतंकियों की टूटी कमर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i66840-सीरिया_दरआ_पूरी_तरह_आज़ाद_आतंकियों_की_टूटी_कमर
सीरिया की सेना ने दक्षिणी प्रांत दरआ और उसके पास के समस्त गांवों और शहरों से आतंकियों को खदेड़ दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०२, २०१८ १५:५६ Asia/Kolkata
  • सीरिया, दरआ पूरी तरह आज़ाद, आतंकियों की टूटी कमर

सीरिया की सेना ने दक्षिणी प्रांत दरआ और उसके पास के समस्त गांवों और शहरों से आतंकियों को खदेड़ दिया है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सेना ने दरआ प्रांत में अपनी कार्यवाही जारी रखते हुए क्षेत्र में आतंकियों के अंतिम ठिकाने अलक़ुसैर को स्वतंत्र करा लिया। 

आतंकवादी गुट दाइश के सदस्य भागते समय अपने हल्के और भारी हथियारों को छोड़ गये।

सीरिया की सेना ने इसी प्रकार क़ुनैतरा से अवैध अतिग्रहित सीमाओं तक अपनी प्रगतियों का क्रम जारी रखा है। इसके अलावा सेना ने क़ुनैतरा के विभिन्न क्षेत्रों को आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया।

सीरिया की सेना ने इसी प्रकार उन आतंकियों को देश की शांति योजना में शामिल होने के लिए तैयार नहीं हुए, क्षेत्र से खदेड़ दिया ताकि वह इदलिब प्रांत पहुंच जाएं। (AK)