हिज़बुल्लाह ने किया अपने ड्रोन का अनावरण
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i66853-हिज़बुल्लाह_ने_किया_अपने_ड्रोन_का_अनावरण
लेबनान के हिज़बुल्लाह आन्दोलन ने शुक्रवार को अपने ड्रोन का अनावरण किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०३, २०१८ ११:४४ Asia/Kolkata
  • हिज़बुल्लाह ने किया अपने ड्रोन का अनावरण

लेबनान के हिज़बुल्लाह आन्दोलन ने शुक्रवार को अपने ड्रोन का अनावरण किया है।

अलआलम टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार 33 दिवसीय युद्ध में विजय की 12वीं वर्षगांठ पर हिज़बुल्लाह ने शुक्रवार को अपने ही ड्रोन का अनावरण किया है।  हालांकि इससे पहले हिज़बुल्लाह कई अवसरों पर ड्रोन का प्रयोग कर चुका है किंतु यह पहली बार है कि जब वह अपने ही ड्रोन का अनावरण कर रहा है।

बेरूत से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज शुक्रवार को हिज़बुल्लाह ने जिन ड्रोन का अनावरण किया है उनमें से कुछ को अरसाल, अलक़लमून और बुक़ाए गर्बी नामक क्षेत्रों में आतंकवादियों के विरुद्ध प्रयोग किया जा चुका है।

ज्ञात रहे कि जूलाई 2006 को इस्राईल की सेना ने हिज़बुल्लाह के विरुद्ध युद्ध आरंभ किया था जो 33 दिनों तक चला था।  यह थोपा गया युद्ध 14अगस्त 2006 को हिज़बुल्लाह की विजय के साथ समाप्त हुआ।  इसमें अवैध ज़ायोनी शासन को बहुत अधिक क्षति सहन करने के बाद पीछे हटना पड़ा था।