इस्राईल ने ग़ज़्ज़ा जाने वाले बेड़े की दूसरी नौका रोकी
इस्राईली नौसेना ने नाकाबंदी से घिरे ग़ज़्ज़ा पट्टी के लिए राहत सामग्री ले जाने वाले बेड़े में शामिल दूसरी नौका को रोक कर उसे अश्दूद बंदरगाह पहुंचा दिया है। "फ़्रीडम फ़ॉर ग़ज़्ज़ा" नामक इस नौका पर 5 देशों के 12 लोग सवार थे और स्वीडन का झंडा लगा हुआ था। इस नौका पर प्रेस टीवी इंग्लिश के 2 पत्रकार भी सवार थे।
ज़ायोनी नौसेना ने एक बयान में कहा कि नौका को अश्दूद बंदरगाह ले जाया गया और उसमें सवार लोगों से और पूछताछ होगी।
यह घटना ऐसे समय घटी है कि पिछले रविवार को भी ग़ज़्ज़ा के लिए चिकित्सा सामग्री ले जाने वाली एक नौका को ज़ायोनी नौसेना ने रोक कर अश्दूद बंदरगाह पहुंचा दिया था। उस नौका पर नॉर्वे का झंडा लगा हुआ था।
इससे पहले शुक्रवार की रात ग़ज़्ज़ा की नाकाबंदी को तोड़ने के लिए गठित समिति के प्रमुख ज़ाहिर बैरावी ने ग़ज़्ज़ा के तट के निकट स्वीडन की नौका से संपर्क टूटने की सूचना दी थी।
ग़ौरतलब है कि ग़ज़्ज़ा की नाकाबंदी को तोड़ने वाली नौका पर ज़ायोनी नौसेना का अतिक्रमण और इस शासन के नौसैनिकों की फ़िलिस्तीन के समर्थक अंतर्राष्ट्रीय कार्यकर्ताओं के विरुद्ध डकैती की घटना ऐसे समय घटी कि इस्राईल ने 2006 से ग़ज़्ज़ा की नाकाबंदी कर रखी है, जिसकी वजह से ग़ज़्ज़ा के 20 लाख फ़िलिस्तीनी बहुत ही दयनीय हालत में ज़िन्दगी जीने पर मजबूर हैं। (MAQ/N)