सऊदी खिलाड़ियों ने आले सऊद शासन को दिया एक और झटका
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i66901-सऊदी_खिलाड़ियों_ने_आले_सऊद_शासन_को_दिया_एक_और_झटका
ऐसे समय में जब सऊदी अधिकारी ज़ायोनी शासन के साथ संबंध स्थापित करने के लिए अरबों डॉलर ख़र्च कर रहे हैं तो दूसरी ओर सऊदी अरब के दो बैडमिंटन खिलाड़ियों ने इस्राईली खिलाड़ियों के ख़िलाफ़ खेलने से इनकार कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०४, २०१८ १५:३१ Asia/Kolkata
  • सऊदी खिलाड़ियों ने आले सऊद शासन को दिया एक और झटका

ऐसे समय में जब सऊदी अधिकारी ज़ायोनी शासन के साथ संबंध स्थापित करने के लिए अरबों डॉलर ख़र्च कर रहे हैं तो दूसरी ओर सऊदी अरब के दो बैडमिंटन खिलाड़ियों ने इस्राईली खिलाड़ियों के ख़िलाफ़ खेलने से इनकार कर दिया है।

फ़िलीस्तीन के सूचना केंद्र ने सूचना दी है कि, सऊदी अरब की राष्ट्रीय बैडमिंटन टीम के दो खिलाड़ी, “मुआज़” और “नोवाफ़” ने यूक्रेन में जारी अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में ज़ायोनी शासन के खिलाड़ियों के साथ खेलने से इनकार कर दिया है। सऊदी खिलाड़ियों का इस्राईली खिलाड़ियों के साथ खेलने के लिए ड्रा निकला था। इससे पहले भी चेक गणराज्य में रसायनिक विज्ञान के अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड में पुरस्कार पाने वाले सऊदी अरब के एक छात्र ने पुरस्कार वितरण के अवसर पर इस्राईली छात्र के साथ खड़े होने से इनकार कर दिया था और अपनी जगह से हट कर ईरानी छात्र के साथ खड़ा हो गया था।

उल्लेखनीय है कि एक ओर आले सऊद शासन लगातार इस प्रयास में है कि उसके ज़ायोनी शासन के साथ अच्छे संबंध स्थापित हो जाएं और इस संबंध में वह लाखों डॉलर भी ख़र्च कर रहा है। अभी हाल ही में रियाज़ सरकार ने ज़ायोनी शासन को 16000 वर्ग किलोमीटर ज़मीन भी तोहफ़े में दी है। दूसरी ओर इस देश की जनता और विशेषकर सऊदी अरब की युवा पीढ़ी किसी भी स्थिति में इस्राईल के साथ आले सऊद के बढ़ते रिश्तों को स्वीकार करने के लिए राज़ी नहीं है। इस बीच सऊदी शासन ने हाल के दिनों में अपने ही देश के दर्जनों ऐसे नागरिकों, समाजिक कार्यक्रताओं और छात्रों को गिरफ़्तार किया है जो इस्राईल के साथ आले सऊद की बढ़ती नज़दीकियों का विरोध कर रहे थे।  (RZ)