पूर्वी जेबालिया पर इस्राईल का हवाई हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i66904-पूर्वी_जेबालिया_पर_इस्राईल_का_हवाई_हमला
इस्राईल के जासूस हेलीकाप्टर ने उत्तरी ग़ज़्ज़ा पट्टी की सीमावर्ती दीवार के निकट फ़िलिस्तीनी नागरिकों के गुटों को निशाना बनाया।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Aug ०४, २०१८ १६:१२ Asia/Kolkata
  • पूर्वी जेबालिया पर इस्राईल का हवाई हमला

इस्राईल के जासूस हेलीकाप्टर ने उत्तरी ग़ज़्ज़ा पट्टी की सीमावर्ती दीवार के निकट फ़िलिस्तीनी नागरिकों के गुटों को निशाना बनाया।

फ़िलिस्तीनी इन्फ़ारमेश्न सेन्टर की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी शासन के हेलीकाप्टर ने जेबालिया बस्ती के निकट अबू सफ़िया नामक स्थान पर एकत्रित कुछ फ़िलिस्तीनी युवाओं पर मीज़ाइल फ़ायर किया।

इस्राईली सैनिक, ज़ायोनी बस्तियों की ओर ज्वलनशील ग़ुब्बारों और पतंगों को उड़ाने से रोकने के बहाने हमेशा से ग़ज़्ज़ा पट्टी की सीमाओं का उल्लंघन करते हैं। 

फ़िलिस्तीन के वापसी मार्ग के आरंभ से ही फ़िलिस्तीनी युवा इस्राईली बस्तियों की ओर ज्वलनशील पतंगें और ग़ुबारे रवाना करते हैं जिससे ज़ायोनियों को भारी नुक़सान पहुंचा है। 

फ़िलिस्तीनियों ने 30 मार्च से धरती दिवस के अवसर पर वापसी मार्च के अंतर्गत प्रदर्शन शुरू किए थे।

तीस मार्च से होने वाले प्रदर्शनों के दौरान अब तक 155 फ़िलिस्तीन, ज़ायोनी सैनिकों की फ़ायरिंग में शहीद और लगभग 18 हज़ार घायल हो चुके हैं।

ईरान सहित बहुत से देशों और इसी प्रकार अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं ने ज़ायोनी शासन के अपराधों की कड़े शब्दों में निंदा की है। (AK)