हज़ारों लोगों ने किया "यहूदी राज्य" के विरुद्ध प्रदर्शन
इस्राईल में हज़ारों लोगों ने "यहूदी राज्य" के विरुद्ध तेलअवीव में प्रदर्शन किये।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार लगभग अस्सी हज़ार लोगों ने तेलअवीव के रौबिन स्कवाएर पर यहूदी राज्य के विरोध में प्रदर्शन किये। प्रदर्शनकारी अवैध ज़ायोनी शासन को यहूदी राज्य घोषित करने वाले क़ानून को तत्काल निरस्त करने की मांग कर रहे थे।
इस्राईल में यहूदी राज्य के विरोध में किये जाने वाले प्रदर्शनों के बावजूद नेतनयाहू इसका बचाव कर रहे हैं। नेतनयाहू का मानना है कि इस्राईल में केवल यहूदियों को ही आत्मनिर्णय का अधिकार है। इस्राईल के नए क़ानून ने अरबी भाषा के आधिकारिक दर्जे को भी समाप्त कर दिया है जिसे लेकर उनका इस्राईल के बाहर भी कड़ा विरोध किया जा रहा है।
इसी बीच संयुक्त राष्ट्रसंघ के मानवाधिकार आयोग ने एलान किया है कि वह यहूदी राज्य की घोषणा के विरुद्ध की जाने वाली शिकायतों पर विचार करेगा।
इस्राईल की संसद क्नेसेट ने हाल ही में एक विवादास्पद क़ानून पास किया है जिसके आधार पर अवैध ज़ायोनी शासन अब आधिकारिक रूप में यहूदी राज्य के रूप में पहचाना जाएगा। इस भेदभाव पूर्ण क़ानून के पारित होने के बाद इसकी विश्व स्तर पर कड़े शब्दों में आलोचना हो रही है।