सीरिया, सुवैदा में दाइश के ठिकानों पर सेना की बमबारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i66962-सीरिया_सुवैदा_में_दाइश_के_ठिकानों_पर_सेना_की_बमबारी
सीरियाई सेना के युद्धक विमानों ने देश के दक्षिणी प्रांत सुवैदा के पूर्वोत्तरी भाग में दयाना तेल के कुओं के पास आतंकवादी गुट दाइश के ठिकानों पर भीषण बमबारी की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०६, २०१८ १४:३८ Asia/Kolkata
  • सीरिया, सुवैदा में दाइश के ठिकानों पर सेना की बमबारी

सीरियाई सेना के युद्धक विमानों ने देश के दक्षिणी प्रांत सुवैदा के पूर्वोत्तरी भाग में दयाना तेल के कुओं के पास आतंकवादी गुट दाइश के ठिकानों पर भीषण बमबारी की।

मेहर न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार सीरियाई सूत्रों ने बताया है कि सीरिया की सेना सुवैदा के पूर्वी भाग तथा पूर्वोत्तरी मरुस्थल की फ़्रंट लाइन पर तैनात हो गयी है।

सीरिया के सूत्रों ने बताया है कि सेना ने सुवैदा के उपनगरीय क्षेत्रों में अपनी सैन्य स्थिति मज़बूत करने के लिए बड़ी संख्या में सैनिक और हथियार व गोले बारूद भेजे हैं।

सूत्रों के अनुसार सीरिया की सेना सुवैदा में दाइश के हमलो और आतंकवादियों द्वारा अपहृत दसियों लोगों को छुड़ाने के लिए शीघ्र ही आप्रेश्न शुरु करेगी।

इससे पहले मीडिया में ख़बर आई थी कि सीरिया की सेना पूर्वी सुवैदा के मरुस्थल में दाइश के विरुद्ध आप्रेश्न शुरु करने वाली है जिसका लक्ष्य सुवैदा प्रांत की पूर्वी सीमाओं को सुरक्षित करना था (AK)