ज़ायोनी शासन कभी भी अपने लक्ष्य हासिल नहीं कर पाएगाः हमास
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध संगठन हमास ने कहा है कि अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन अपने लक्ष्यों को हासिल करने में अक्षम है।
हमास के वरिष्ठ सदस्य ग़ाज़ी हमद ने कहा है कि ज़ायोनी शासन के अतिक्रमणों के जवाब में फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध की ओर से किए जाने वाले मीज़ाइल हमलों का यह संदेश है कि इस्राईल कभी भी अपने लक्ष्यों को हासिल नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि ग़ज़्ज़ा में संघर्ष विराम के लिए अब तक जो भी क़दम उठाए गए हैं वे अस्थायी रहे हैं और जब तक अतिग्रहण जारी रहेगा और ग़ज़्ज़ा की घेराबंदी समाप्त नहीं होगी तब तक ज़ायोनियों के साथ संघर्ष विराम की कोई गारंटी नहीं है।
हमास के वरिष्ठ सदस्य ग़ाज़ी हमद ने कहा कि हमास और अन्य फ़िलिस्तीनी गुट संघर्श विराम की कोशिश कर रहे हैं लेकिन ज़ायोनी शासन के साथ संघर्ष विराम के लिए फ़िलिस्तीनियों के अधिकारों से कभी भी समझौता नहीं किया जाएगा। (HN)