क्यों इस्राईल छोड़कर जा रहे हैं यहूदी?
इस्राईल छोड़कर जाने वाले यहूदियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है जबकि इस्राईल आने वालों की संख्या बहुत ही कम रह गई है।
फ़िलीस्तीन सूचना केन्द्र की रिपोर्ट के अनुसार, ज़ायोनी शासन के जनगणना विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से इस बात का रहस्योद्घाटन हुआ है कि, जारी वर्ष के दौरान लगभग 16000 लोग, इस्राईल छोड़कर दुनिया के अलग-अलग देशों में जा कर बस गए हैं। इससे पहले वर्ष 2015 में भी 16700 यहूदी, इस्राईल छोड़कर चले गए थे।
ज़ायोनी शासन के जनगणना विभाग के दस्तावेज़ों से इस बात का भी ख़ुलासा हुआ है कि, अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में बनाई गई अवैध कॉलोनियों में दुनिया भर से हज़ारों की संख्या में विभिन्न देशों से लाकर ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से बसाए जा रहे यहूदियों के मुक़ाबले में इस्राईल छोड़कर जाने वाले यहूदियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार 2018 की पहली छमाही में लगभग दोगुना यहूदी इस्राईल छोड़कर चले गए हैं। इस बीच ज़ायोनी शासन में यहूदियों द्वारा इस्राईल छोड़कर जाने में हो रही वृद्धि के कारण बेचैनी बढ़ती जा रही है।
इस बीच जानकारों का मानना है कि, ज़ायोनी शासन की युद्धोन्मादी नीतियों और इस क्षेत्र में लगातार बढ़ रही अशांति व असुरक्षा, जिसका ज़िम्मेदार स्वयं इस्राईल है, आर्थिक और समाजिक अन्याय के कारण अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से बनाई गई कॉलोनियों और उसमें बसाए गए यहूदियों को इस बात के लिए मजबूर कर दिया है कि वे अब इस्राईल छोड़कर दुनिया के अलग-अलग देशों में शरण लें। (RZ)