इस्राईल को भारी क़ीमत अदा करना होगी, हमास की चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i67265-इस्राईल_को_भारी_क़ीमत_अदा_करना_होगी_हमास_की_चेतावनी
फिलिस्तीनी संगठन हमास के नेता मुशीरुल मिस्री ने , इस संगठन के नेताओं की हत्या की इस्राईली योजना के बारे में बात करते हुए कहा कि इस्राईल को अपने इस क़दम की भारी क़ीमत अदा करना होगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १६, २०१८ ०७:५१ Asia/Kolkata
  • इस्राईल को भारी क़ीमत अदा करना होगी, हमास की चेतावनी

फिलिस्तीनी संगठन हमास के नेता मुशीरुल मिस्री ने , इस संगठन के नेताओं की हत्या की इस्राईली योजना के बारे में बात करते हुए कहा कि इस्राईल को अपने इस क़दम की भारी क़ीमत अदा करना होगी।

इस्राईली समाचार पत्र हारित्ज़ ने रविवार को अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि इस्राईल के सुरक्षा व खुफिया विभाग के अधिकारियों ने, गज़्जा पट्टी में हमास के नेताओं की हत्या की योजना कर ली है। 

हमास के नेता मुशीरुल मिस्री ने कहा कि हमास के नेताओं की हत्या की इस्राईली धमकी से , उसके खिलाफ संघर्ष का संकल्प मज़बूत होगा। 

उन्होंने यह पूछे जाने पर कि क्यों  यह योजना एेसे समय में सामने आयी है जब इस्राईल और हमास के मध्य युद्ध विराम की कोशिश हो रही है कहा कि इस  प्रकार की अधिकांश कोशिशें ज़ायोनी प्रधानमंत्री नेतेन्याहू की ओर से की जा रही हैं और इन कोशिशों का मक़सद गज़्ज़ा के बारे में इस्राईली योजनाओं की विफलता पर पर्दा डालना है। 

याद रहे पिछले हफ्ते रोयटर्ज़ समाचार एजेन्सी ने दावा किया था कि इस्राईल और हमास सीमावर्ती क्षेत्रों में युद्ध विराम पर सहमत हो गये हैं। 

याद रहे गज़्जा में गत 30 मार्च से आरंभ होने वाली वापसी रैली के बाद से इस क्षेत्र पर इस्राईल ने हमले तेज़ कर दिये हैं। फिलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों पर इस्राईल के हमलों में अब तक 176 लोग शहीद और 18 हज़ार से अधिक घायल हो चुके हैं। (Q.A.)