लाज़ेक़िया में आतंकियों के विरुद्ध सेना की कार्यवाही
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i67510-लाज़ेक़िया_में_आतंकियों_के_विरुद्ध_सेना_की_कार्यवाही
सीरिया की सेना की मीज़ाइल और तोपख़ाना यूनिट ने उत्तरी प्रांत लाज़ेक़िया में आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २४, २०१८ १५:४५ Asia/Kolkata
  • लाज़ेक़िया में आतंकियों के विरुद्ध सेना की कार्यवाही

सीरिया की सेना की मीज़ाइल और तोपख़ाना यूनिट ने उत्तरी प्रांत लाज़ेक़िया में आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया है।

सीरियाई मीडिया के अनुसार सीरिया की सेना ने शुक्रवार को लाज़ेक़िया प्रांत के आतंकियों के नियंत्रण वाले क्षेत्रों पर हमले शुरु किए और इन क्षेत्रों में कार्यवाही के लिए सेना के जवानों को एकत्रित करना शुरु कर दिया है।

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि सेना की ज़िम्मेदारी है कि वह पूर्वोत्तरी लाज़ेक़िया और इदलिब प्रांत के जिस्रे शूग़ूर नामक पर्वतीय क्षेत्रों से आतंकियों का नियंत्रण समाप्त करे।

नुस्रा फ़्रंट की शाखा तहरीरुश्शाम के आतंकी उत्तरी प्रांत लाज़ेक़िया में हैं जिनमें से अधिकतर विदेशी हैं।

सीरिया से एक अन्य समाचार यह है कि सीरियन ह्यूमन राइट्स वाॅच ने एक बयान में कहा है कि पिछले एक मीहने के दौरान स्वैदा प्रांत में सीरियाई सेना और आतंकवादी गुट दाइश के बीच होने वाली झड़पों में 126 लोग मारे गये हैं। 

उधर सीरिया के दैरिज़्ज़ूर शहर में आतंकवादी गुट दाइश की ओर से बिछाई गयी बारूदी सुरंग के धमाके में एक बच्चा मारा गया जबकि तीन अन्य घायल हो गये। (AK)