इराक़ का हीत शहर हुआ आज़ाद
इराक़ी सेना ने अंबार प्रांत के हीत शहर को स्वतंत्र करा लिया है।
सूमरिया न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, इराक़ी सेना ने अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन के हवाई हमलों के समर्थन से हीत शहर के केन्द्र को आतंकी गुट दाइश के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया।
हीत शहर में दाइश ने लगभग बीस हज़ार लोगों का परिवेष्टन कर रखा था जिसके कारण यहां की मानवीय स्थिति बहुत ही दयनीय हो गयी थी।
दूसरी ओर इराक़ की सुप्रिम काउंसिल धड़े के नेता सलीम शौक़ी ने फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी से बात करते हुए इस बात का खंडन किया है कि नई कैबिनेट बनाने के लिए प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने कुछ धड़ों से परामर्श नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने आरंभ में ही कह दिया था कि वह निर्धारित समय में रजानैतिक गुटों से वार्ता करेंगे और सभी गुट ने प्रधानमंत्री के सुधार कार्यक्रमों का समर्थन किया है।
इराक़ के इस सांसद का कहना है कि वर्तमान चरण में इराक़़ के समस्त राजनैतिक धड़ों की यह संवेदनशील, नैतिक और क़ानूनी ज़िम्मेदारी बनती है कि वह यह पता करे कि इराक़ की सरकार 2003 से 2014 के बीच ग़लत मार्ग पर क्यों निकली?
ज्ञात हैदर अलएबादी और उनकी सरकार पर राजनैतिक सुधार के लिए कुछ समय से राजनैतिक दबाव है और अंततः उन्होंने 31 मार्च को नये कैबिनेट के सदस्यों के नाम संसद में पेश किए हैं। (AK)