दक्षिणी सऊदी अरब यमन का फिर मीज़ाइल हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i67635-दक्षिणी_सऊदी_अरब_यमन_का_फिर_मीज़ाइल_हमला
यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने सऊदी अरब के नजरान क्षेत्र पर मीज़ाइल से हमला किया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Aug २८, २०१८ १९:१० Asia/Kolkata
  • दक्षिणी सऊदी अरब यमन का फिर मीज़ाइल हमला

यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने सऊदी अरब के नजरान क्षेत्र पर मीज़ाइल से हमला किया है।

अलमसीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने एक बार फिर दक्षिणी सऊदी अरब के जीज़ान और नजरान में सऊदी अरब के सैन्य ठिकानों पर दो मीज़ाइलों से हमला किया।

यमन से एक अन्य समाचार यह है कि यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह के प्रवक्ता मुहम्मद अब्दुस्सलाम ने मंगलवार को कहा था कि राजधानी सनआ के हवाई अड्डे पर सऊदी गठबंधन के हमलों को विफल बना दिया गया है।

श्री मुहम्मद अब्दुस्सलाम ने कहा कि सऊदी गठबंधन को यमन के आधारभूत ढांचों की तबाही और बर्बादी के अलावा कोई भी लक्ष्य हासिल नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि यमन पर हमले के आरंभ से ही सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात ने देश के नागरिकों को लक्ष्य बनाया और उनका अकारण जनसंहार किया। (AK)