सीरिया की राजधानी , दमिश्क में भीषण विस्फोट, इस्राईली हमले की आशंका
सीरिया की राजधानी दमिश्क में रविवार तड़के कई धमाके हुए हैं।
रशाटूड ने बताया है कि सैन्य छावनी अलमज़्ज़ा में इन धमाकों की वजह से आग लग गयी लेकिन उसने यह नहीं बताया कि धमाकों की वजह क्या है।
लेबनान के अलमयादीन टीवी चैनल ने अपने सूत्रों से बताया है कि इस्राईली युद्धक विमानों ने अलमज़्ज़ा हवाई अड्डे पर बमबारी की है।
उधर सीरियाई सूत्रों ने अलमज़्ज़ा हवाई अड्डे पर इस्राईली हमले का खंडन किया है और सीरियाई टीवी चैनल अलअखबारिया ने बताया है कि धमाका, अलमज़्ज़ा सैन्य हवाई अड्डे से कुछ दूरी पर स्थित गोदामों में हुआ है और धमाके की वजह शॅाट सर्किट है।
इस्राईल ने, सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों की मदद के लिए अतीत में कई बार सीरिया पर हमले किये हैं।
इस्राईल, सीरिया में आतंकवादियों की पराजय से बेहद चिंतित है। (Q.A.)