इस्राईल ने यमन के ख़िलाफ़ आर्थिक युद्ध छेड़ रखा है, अंसारुल्लाह
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i67801-इस्राईल_ने_यमन_के_ख़िलाफ़_आर्थिक_युद्ध_छेड़_रखा_है_अंसारुल्लाह
यमन के इस्लामी आंदोलन अंसारुल्लाह के प्रवक्ता ने कहा है कि इस्राईल ने यमनी जनता के ख़िलाफ़ आर्थिक युद्ध छेड़ रखा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०३, २०१८ ११:०० Asia/Kolkata
  • इस्राईल ने यमन के ख़िलाफ़ आर्थिक युद्ध छेड़ रखा है, अंसारुल्लाह

यमन के इस्लामी आंदोलन अंसारुल्लाह के प्रवक्ता ने कहा है कि इस्राईल ने यमनी जनता के ख़िलाफ़ आर्थिक युद्ध छेड़ रखा है।

सोमवार को अंसारुल्लाह के प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुस्सलाम ने ट्वीट करके कहा, यमन पर ऐसी स्थिति में युद्ध थोपा गया है कि जब देश के कुछ दल वर्चस्ववादी देशों को अपना हमदर्द समझते थे।

उन्होंने कहा, यमन के ख़िलाफ़ युद्ध में सऊदी अरब और इस्राईल एक दूसरे का साथ दे रहे हैं, सऊदी अरब हवाई हमले कर रहा है तो इस्राईल यमन की पीड़ित जनता को भुखमरी का शिकार करना चाहता है।

कुछ यमनी एजेंटों द्वारा राष्ट्र के ख़िलाफ़ विदेशी शक्तियों से सहयोग की निंदा करते हुए अंसारुल्लाह के प्रवक्ता ने कहा, देश की जनता उन्हें कभी माफ़ नहीं करेगी।

यमन की उच्च क्रांति परिषद के प्रमुख मोहम्मद अली अल-हौसी ने भी हाल ही में राष्ट्र संघ को देश की अर्थव्यवस्था के पतन का ज़िम्मेदार बताते हुए कहा था कि सऊदी अरब, अमरीका और उनके घटक नक़ली नोट छापकर यमनी रियाल के मूल्यों को कम करने की साज़िश रचते रहे हैं। msm