इदलिब से आतंकवाद का विनाश किया जाएःलावरोफ
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i67828-इदलिब_से_आतंकवाद_का_विनाश_किया_जाएःलावरोफ
रूस के विदेशमंत्री ने कहा है कि सीरिया के इदलिब क्षेत्र से आतंकवाद का विनाश होना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०४, २०१८ ०९:१९ Asia/Kolkata
  • इदलिब से आतंकवाद का विनाश किया जाएःलावरोफ

रूस के विदेशमंत्री ने कहा है कि सीरिया के इदलिब क्षेत्र से आतंकवाद का विनाश होना चाहिए।

सरगेई लावरोफ ने कहा है कि यह संभव नहीं है कि माॅस्को इस बात की अनुमति दे कि पश्चिमोत्तरी सीरिया इदलिब की स्थिति इसी प्रकार आगे बढ़ती रहे।  उन्होंने इदलिब से आतंकवाद के विनाश पर बल देते हुए कहा है कि इदलिब में सक्रिय आतंकवादी गुट सदैव ही संघर्ष विराम का उल्लंघन करते रहते हैं।  यह आतंकवादी गुट सदैव ही सीरिया की सेना पर हमले करते रहते हैं।

सरगेई लावरोफ ने इसी प्रकार कहा कि उनका देश सीरिया के पुनरनिर्माण में दमिश्क़ की सहायता करेगा।  उन्होंने कहा कि अमरीकी प्रतिबंधों को निरुत्तर नहीं छोड़ा जाएगा।  रूसी विदेशमंत्री ने कहा कि हम अपने हितों की रक्षा करते हुए अमरीकी प्रतिबंधों का मुक़ाबला करेंगे।