सीरिया में आतंकवादियों का डटकर मुक़ाबला किया जाएः गोटेरेस
संयुक्त राष्ट्रसंघ ने सीरिया में आतंकवादियों के मुक़ाबले का समर्थन किया है।
राष्ट्र संघ के महासचिव ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि सीरिया में आतंकवादियों की उपस्थिति को हम सहन नही करेंगे। उन्होंने कहा कि यह अन्तर्राष्ट्रीय संगठन, सीरिया में आतंकवादियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही का समर्थन करता है।
फ़ार्स न्यूज़ के अनुसार एन्टोनियो गोटेरेस ने कहा है कि सीरिया में आतंकवादियों की उपस्थिति स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि सीरिया विशेषकर इदलिब में आतंकवादियों से कड़ाई से निबटा जाए।
उत्तरी सीरिया का इदलिब नगर इस समय आतंकवादी गुटों के नियंत्रण में है। सीरिया की सरकार इस क्षेत्र को आतंकवादियों से मुक्त कराना चाहती है जिन्हें कुछ क्षेत्रीय देशों का समर्थन प्राप्त है। पश्चिमी देश विशेषकर अमरीका, इदलिब में आतंकवादियों पर सीरिया की सेना के हमले के विरोधी हैं। उनका मुख्य उद्देश्य आतंकवादियों को सुरक्षित बचाना है जिन्हें बाद में कहीं प्रयोग किया जा सके।