लेबनान से सीरियाई शरणार्थियों की वापसी का क्रम जारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i68249-लेबनान_से_सीरियाई_शरणार्थियों_की_वापसी_का_क्रम_जारी
विभिन्न देशों से सीरियाई शरणार्थियों की स्वदेश वापसी का क्रम जारी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १८, २०१८ ०८:४८ Asia/Kolkata
  • लेबनान से सीरियाई शरणार्थियों की वापसी का क्रम जारी

विभिन्न देशों से सीरियाई शरणार्थियों की स्वदेश वापसी का क्रम जारी है।

इर्ना के अनुसार सोमवार को भी कई बसों में भर कर शरणार्थी लेबनान से सीरिया पहुंचे। 

हालिया हफ्तों में सीरिया में सुरक्षा स्थिति में बेहतरी के बाद लेबनान में रहने वाले बहुत से सीरियाई नागरिकों ने स्वदेश वापसी की तैयारी शुरु कर दी है। 

लेबनान में रहने वाले सीरियाई शरणार्थियों की स्वदेश वापसी की याचिका को लेबनानी अधिकारी, सीरियाई अधिकारियों के हवाले करते हैं और सीरिया द्वारा उनके दस्तावेज़ों की पुष्टि के बाद इन शरणार्थियों को स्वदेश वापसी की अनुमति मिल जाती है। 

लगभग साठ लाख सीरियाई नागरिक, विदेशों में शरणार्थियों का जीवन व्यतीत कर रहे हैं  जिनमें से पंद्रह लाख लेबनान में हैं जो सीरिया के पड़ोस में स्थित है। 

यह लेबनान की कुल आबादी का 40 प्रतिशत है। 

लेबनान के अधिकारियों ने बारम्बार कहा है कि इतनी बड़ी संख्या में शरणार्थियों की वजह से देश में विभिन्न प्रकार की समस्याएं पैदा हो गयी हैं। (Q.A.)