ज़ायोनी शासन ने दी फ़िलिस्तीनियों को अन्तिम चेतावनी
ज़ायोनी शासन ने बैतुल मुक़द्दस के सीमावर्ती क्षेत्र में फ़िलिस्तीन के ख़ान अहमर के रहने वालों को चेतावनी देते हुए एक सप्ताह का समय दिया है कि वे इस गांव को छोड़कर चले गए
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी के अनुसार इस्राईल के धार्मिक एवं नागरिक विभाग ने एलान किया है कि ख़ान अहमर गांव में रहने वाले फ़िलिस्तीनी पहली अक्तूबर 2018 तक इस गांवे को छोड़कर चले गए। ज़ायोनी शासन के इस विभाग ने अपने एलान में कहा है कि फ़िलिस्तीनी अगर एेसा नहीं करते तो फिर इस्राईल के क़ानून के अनुसार फ़िलिस्तीनियों को इस गांव को नष्ट कर दिया जाएगा।
इससे पहले जूलाई 2015 को ज़ायोनी सैनिकों ने फ़िलिस्तीनियों के गांव ख़ान अहमर पर हमला किया था। फ़िलिस्तीनियों के प्रतिरोध के कारण इस्राईल सैनिक यहां से वापस जाने पर विवश हुए थे। ज़ायोनी शासन के न्यायालय ने 12 सितंबर को घोषणा की थी कि ख़ान अहमर गांव को ख़ाली कर दिया जाए।
ज्ञात रहे कि फ़िलिस्तीनी गांव ख़ान अहमर के निवासी पहले अन्नक़ब मरूस्थल का भाग माने जाते थे। सन 1953 में ज़ायोनी शासन ने हाथों उनके इस गावं को वहां से निकाल लिया गया।