अमरीकी, आतंकवादियों को सीरिया से इराक़ पहुंचाने के चक्कर में
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i68403-अमरीकी_आतंकवादियों_को_सीरिया_से_इराक़_पहुंचाने_के_चक्कर_में
अमरीका ने सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों को इराक़ में दाख़िल करने के प्रयास तेज़ कर दिये हैं जिसपर इराक़ी स्वयंसेवी बलों ने कड़ी चेतावनी दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २४, २०१८ ०९:४७ Asia/Kolkata
  • अमरीकी, आतंकवादियों को सीरिया से इराक़ पहुंचाने के चक्कर में

अमरीका ने सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों को इराक़ में दाख़िल करने के प्रयास तेज़ कर दिये हैं जिसपर इराक़ी स्वयंसेवी बलों ने कड़ी चेतावनी दी है।

मेहर न्यूज़ के अनुसार इराक़ के स्वयंसेवल बलों या "हश्दुश्शाबी" के प्रवक्ता अली हुसैनी ने कहा है कि सीरिया के इदलिब क्षेत्र से मिलने वाली इराक़ की सीमा की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए।  उन्होंने कहा कि हालांकि उत्तरी इराक़ के सीमावर्ती क्षेत्रों पर शांति है किंतु सीरिया से मिलने वाली इराक़ की समीा पर अधिक होशियारी की ज़रूरत है क्योंकि यहां पर सीरिया दाइश से आतंकवादियों के घुसपैठ की संभावना पाई जाती है।

इसी बीच इराक़ के सुरक्षा सूत्रों ने बताया है कि देश के सुरक्षाबलों ने रविवार को देश के अलअंबार प्रांत में आतंकवादियों के एक गुट को गिरफ़्तार किया है।

ज्ञात रहे कि इससे पहले सीरिया के दैरिज़्ज़ूर के स्थानीय सूत्रों ने बताया था कि अमरीकी गठबंधन के कई विमानों ने दैरिज़्ज़ूर के दक्षिणपश्चिमी उपनगरीय क्षेत्र अलमराशिदा के उपनरीय क्षेत्रों में उतरकर, जहां दाइश के तत्व मौजूद हैं, इस आतंकवादी गुट के कई सरग़नों को अज्ञात स्थान पर पहुंचा दिया है।