इराक़ में ईरानी सैन्य उपस्थिति, नेतनयाहू का दावा झूठाः इराक़ी विदेशमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i68550-इराक़_में_ईरानी_सैन्य_उपस्थिति_नेतनयाहू_का_दावा_झूठाः_इराक़ी_विदेशमंत्री
इराक़ के विदेशमंत्री इब्राहीम अलजाफ़री ने संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के 73वें अधिवेशन में ज़ायोनी प्रधानमंत्री के निराधार दावे को रद्द करते हुए कहा कि इराक़ में ईरानी सैनिकों की उपस्थिति के बारे में नेतनयाहू का दावा पूरी तरह झूठा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २९, २०१८ ०९:३३ Asia/Kolkata
  • इराक़ में ईरानी सैन्य उपस्थिति, नेतनयाहू का दावा झूठाः इराक़ी विदेशमंत्री

इराक़ के विदेशमंत्री इब्राहीम अलजाफ़री ने संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के 73वें अधिवेशन में ज़ायोनी प्रधानमंत्री के निराधार दावे को रद्द करते हुए कहा कि इराक़ में ईरानी सैनिकों की उपस्थिति के बारे में नेतनयाहू का दावा पूरी तरह झूठा है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के विदेशमंत्री ने फ़िलिस्तीनी मुद्दे की ओर संकेत करते हुए कहा कि फ़िलिस्तीन के मुद्दे के बारे में इराक़ अपने पुराने दृष्टिकोण पर बाक़ी है और बग़दाद का मानना है कि अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन की समस्त धरती से इस्राईली सैनिकों के निकलने के बाद ही शांति स्थापित हो सकती है।

श्री इब्राहीम जाफ़री ने अमरीका द्वारा अपने दूतावास को तेल अवीव से बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरित करने के फ़ैसले का विरोध करते हुए कहा कि यह शहर फ़िलिस्तीन की राजधानी है।

उन्होंने उत्तरी इराक़ की बाशीक़ा छावनी में तुर्क सैनिकों की उपस्थिति की ओर संकेत करते हुए कहा कि बग़दाद, पूरी शक्ति से तुर्क अतिक्रमण का विरोध करता है।

इराक़ी विदेशमंत्री ने दाइश के अतिग्रहण के बाद देश के पुनर्निमाण के बारे में कहा कि हम उन लोगों को कभी नहीं भूलेंगे जिन्होंने दाइश के विरुद्ध युद्ध में हमारा साथ दिया। (AK)