इराक़ की ब्यूटी क्वीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i68557-इराक़_की_ब्यूटी_क्वीन_की_गोली_मारकर_हत्या_कर_दी_गई
इराक़ की मशहूर मॉडल एवं ब्यूटी क्वीन की देश की राजधानी बग़दाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २९, २०१८ १२:२६ Asia/Kolkata
  • इराक़ की ब्यूटी क्वीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई

इराक़ की मशहूर मॉडल एवं ब्यूटी क्वीन की देश की राजधानी बग़दाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

22 वर्षीय ताता फ़ारेस को 2015 में इराक़ की ब्यूटी क्वीन का ख़िताब दिया गया था, इंस्टाग्राम पर उनके क़रीब 30 लाख फ़ोलोवर थे।

इराक़ के गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा है कि फ़ारेस को बग़दाद में गुरुवार को लगने से बुरू तरह घायल फ़ारेस ने ं शेख़ ज़ैद अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन तीन गोलियोंअज्ञात बंदूक़धारियों ने गोली मार दी। घायल अवस्था में उन्हें शेख़ ज़ैद अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन तीन गोलियां लगने से बुरू तरह घायल फ़ारेस ने वहां दम तोड़ दिया।

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किस ने उनकी हत्या की है और हत्या कयों की गई है। फ़ारेस राजनीति में सक्रिय नहीं थीं।

गृह मंत्रालय ने कहा है कि वह उनकी हत्या की जांच के लिए एक समिति का गठन कर रहा है।

इराक़ी कुर्दिस्तान की राजधानी अर्बिल की रहने वाली फ़ारेस, बग़दाद में रह रही थीं। msm