यमन में सऊदी अरब के हमले के ख़िलाफ़ प्रदर्शन
यमन पर सऊदी अरब के हमले जारी हैं। पश्चिमी यमन के हुदैदा प्रांत के तहीता शहर के सवीक़ इलाक़े की जनता ने अपने देश पर अतिक्रमणकारी सऊदी गठबंधन के हमले की निंदा की।
अलआलम के अनुसार, सवीक़ इलाक़े की जनता ने देश पर सऊदी सेना के अतिक्रमण की भर्त्सना में धरना दिया और यमनी फ़ोर्सेज़ की मदद के लिए अपनी तत्परता का एलान किया। इस रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी फ़ाइटर जेट ने शनिवार को सअदा प्रांत के सीमावर्ती शहर शद्दा में हाइवे पर दो बार बम्बारी की।
सऊदी गठबंधन फ़ोर्सेज़ ने शद्दा के आवासीय इलाक़ों पर मीज़ाईल बरसाए और तोपख़ाना इकाई से गोले बरसाए।
जीज़ान में भी सऊदी गठबंधन के फ़ाइटर जेट ने जबल तवीलक़ पर भी बम्बारी की।
ग़ौरतलब है कि सऊदी गठबंधन 26 मार्च 2016 से यमन पर हमले कर रहा है। सऊदी गठबंधन के हमलों में अब तक 14000 से ज़्यादा यमनी नागरिक हताहत, दसियों हज़ार घायल और दसियों लाख बेघर हुए हैं।(MAQ/N)