बीडीएस की लोकप्रियता अब इस्राईलियों में भी बढ़ रही है
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i68636-बीडीएस_की_लोकप्रियता_अब_इस्राईलियों_में_भी_बढ़_रही_है
इस्राईली मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दुनिया भर में लोग बड़ी संख्या में इस्राईल का बहिष्कार करने वाले आंदोलन बीडीएस से जुड़ रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०१, २०१८ १५:५१ Asia/Kolkata
  • बीडीएस की लोकप्रियता अब इस्राईलियों में भी बढ़ रही है

इस्राईली मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दुनिया भर में लोग बड़ी संख्या में इस्राईल का बहिष्कार करने वाले आंदोलन बीडीएस से जुड़ रहे हैं।

सोमवार को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, बीडीएस आंदोलन, विश्व भर में बड़ी संख्या में लोग आर्थिक और सांस्कृतिक जैसे विभिन्न क्षेत्रों में इस्राईल की नीतियों के ख़िलाफ़ सक्रिय हैं, लेकिन ख़ुद इस्राईलियों में इसकी बढ़ती लोकप्रियता ने ज़ायोनी अधिकारियों के होश उड़ा दिए हैं।

इस्राईल में इस आंदोलन की लोकप्रियता पूर्व सैनिकों और ज़ायोनी शासन की नीतियों के विरोधी यहूदियों में बढ़ रही है।

बीडीएस से जुड़ने वाले इस्राईली, अवैध अधिकृत क्षेत्रों में रहने वाले 15 लाख फ़िलिस्तीनियों और फ़िलिस्तीनी बच्चों के बारे में बातचीत करते हैं।

कई इस्राईली पत्रकार विदेश का दौरा करके ज़ायोनी शासन के अत्याचारों और अमानवीय नीतियों से पर्दा उठाते हैं। msm