बरहम सालेह बने इराक़ के नए राष्ट्रपति
इराक़ में लंबे मंथन और खींचतान के बाद बरहम सालेह को नया राष्ट्रपति चुन लिया गया है।
इराक़ की संसद ने कई बार अपनी बैठक स्थगित करने के बाद अंततः राष्ट्रपति के चयन के लिए अपनी बैठक आयोजित की। इस बैठक में मतदान हुआ और दूसरे चरण में बरहम सालेह और फ़ुआद हुसैन के नाम पहुंचे जबकि दूसरे चरण में बरहम सालेह को विजय मिली और वह इराक़ के राष्ट्रपति चुन लिए गए।
संसद की बैठक सोमवार को होने वाली थी लेकिन कोरम पूरा न होने के कारण इसके मंगलवार पर टाल दिया गया और मंगलवार को संसद की बैठक में इस मुद्दे पर बहस शुरू हुई।
वर्ष 2005 से ही इराक़ में राष्ट्रपति के चयन की ज़िम्मेदारी कुर्दों को दी गई है जिसके आधार पर अब तक जलाल तालेबानी तथा फ़ुआद मासूम राष्ट्रपति पद हासिल कर चुके हैं।
बरहम सालेह और फ़ुआद हुसैन दोनों ही दो अलग अलग कुर्द पार्टियों के उम्मीदवार थे। फ़ुआद मासूम का नाम चूंकि इराक़ी कुर्दिस्तान को इराक़ से अलग करने के विषय पर कराए जाने वाले जनमत संग्रह से जुड़ा था अतः इस बात की संभावना कम हो गई थी कि उन्हें इराक़ी दलों का समर्थन मिल पाएगा।