इराक़ः बगदाद व करकूक में धमाके, कई हताहत
-
फाइल फोटो
इराक़ की राजधानी बगदाद में गुरुवार की रात और इसी प्रकार किरकूक प्रान्त के दक्षिण में बम धमाकों से कई लोगों के हताहत होने की खबर है।
इराक़ी सूत्रों के अनुसार राजधानी बगदाद के पूर्वी इलाक़े अलबलदियात में एक बम विस्फोट हुआ जिसमें 3 इराक़ी नागरिक मारे गये और कई अन्य घायल हो गये।
इसी प्रकार इराक़ के किरकूक प्रान्त के दाक़ूक़ इलाक़े में भी एक बम धमाका हुआ जिसमें स्वंय सेवी बल के दो जवान हताहत हो गये।
इराक़ में हालांकि आतंकवादी संगठन दाइश को पराजित किया जा चुका है लेकिन उसके बचे खुचे सदस्य अब भी विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय हैं जो छुटपुट हमले करते रहते हैं।
आतंकवादी संगठन दाइश ने अमरीका और सऊदी अरब सहित उसके अरब व पश्चिमी घटकों के व्यापक समर्थन से इराक़ में हमले करके इस देश के उत्तरी व पश्चिमी बड़े हिस्से पर क़ब्ज़ा कर लिया था और इस क़ब्ज़े के दौरान आम जनता के खिलाफ व्यापक पैमाने पर भयानक अपराध किये।
इराक़ी सरकार ने ईरान से औपचारिक रूप से मदद की अपील की जिसे ईरान ने स्वीकार किया और इस प्रकार से इराक़ी सरकार , ईरान के सैन्य सलाहकारों की मदद से आतंकवादियों के खिलाफ युद्ध जीतने में सफल हुई और 17 नवंबर सन 2017 में इराक़ में दाइश के क़ब्ज़े वाले अंतिम क्षेत्र अलअंबार के रावा को आज़ाद कराने के साथ ही इराक़ में दाइश का पतन हो गया। (Q.A.)