सऊदी पत्रकार ख़ाशुक़जी की हत्या का नया वीडियो आया सामने + वीडियो
इस्तांबूल स्थित सऊदी कांसूलेट में सऊदी अरब के प्रसिद्ध पत्रकार जमाल ख़ाशुक़जी की कथित हत्या का नया वीडियो सामने आया है।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़ आले सऊद शासन की नीतियों के विरोधी पत्रकार जमाल ख़ाशुक़जी 2 अक्तूबर को तुर्की के शहर इस्तांबूल स्थित सऊदी कांसूलेट में गए थे, लेकिन उसके बाद वे फिर कभी वहां से बाहर नहीं निकले, हालांकि सऊदी अधिकारियों ने दावा किया था कि वह कांसूलेट की इमारत से वापस चले गए थे। ख़ाशुक़जी का नाम सऊदी सरकार के विरोधियों की उस सूची में शामिल रहा है जिसे रियाज़ सरकार की ब्लैक लिस्ट कहा जाता है और ऐसे लोगों को सऊदी सरकार जल्द से जल्द निपटाने के प्रयास में रहती है।
उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब के वरिष्ठ पत्रकार जमाल ख़ाशुक़जी को इस बात का पहले ही आभास हो चुका था कि आले सऊद सरकार उनके विरुद्ध कार्यवाही कर सकती है इसीलिए वह पहले ही सऊदी अरब छोड़कर चले गए थे। जमाल ख़ाशुक़जी को ऐसी उम्मीद नहीं थी कि सऊदी सरकार उनकी देश के बाहर भी हत्या करवा सकती है और इसीलिए वह 2 अक्टूबर को तुर्की के शहर इस्तांबूल स्थित सऊदी दूतावास गए थे। (RZ)