5 साल बाद, सीरिया के क़ुनैतरा पर लहराया राष्ट्रीय ध्वज
पांच वर्ष बाद सीरिया और अवैध अधिकृत गोलान हाइट्स के बीच स्थित क़ुनैतरा पास पर सीरिया का राष्ट्रीय ध्वज लहरा दिया गया है।
क़ुनैतरा पास पर सीरिया का ध्वज दोबारा लहराए जाने के कार्यक्रम में प्रांत के गवर्वरर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
क़ुनैतरा पास पर पांच साल पहले अमरीका और उसके क्षेत्रीय घटकों के समर्थित आतंकवादियों ने क़ब्ज़ा कर लिया था जिसके बाद यह पास इस्राईल से आतंकवादियों की सहायता और रसद के महत्वपूर्ण रास्ते में बदल गया था।
सीरियाई सेना ने कुछ समय पहले इस क्षेत्र को आतंकवादियों के क़ब्ज़े से पूर्ण रूप से स्वतंत्र करा लिया है और पास क़ुनैतरा और सीरिया के अधिकृत क्षेत्रों में रहने वालों तक पहुंच का रास्ता बन गया है।
ज्ञात रहे कि इस्राईल ने 1967 से सीरिया के क्षेत्र गोलान हाइट के कुछ क्षेत्रों पर क़ब्ज़ा कर रखा है। गोलान हाइस के निवासियों ने कई बार संयुक्त राष्ट्र संघ से मांग की है कि वह इस क्षेत्र में शांतिसेना तैनात करे और क़ुनैतरा पास को आवाजाही के लिए खोला जाए। (AK)