वाइट हेलमेट फौरन सीरिया से बाहर निकलें, रूस की मांग
-
वाइट हेलमेट के सदस्यों ने सीरिया में रासायनिक हमलों की भूमिका तैयार की।
संयुक्त राष्ट्र संघ में रूस के स्थायी प्रतिनिधि ने बुधवार को सीरिया के बारे में सुरक्षा परिषद की बैठक में बल दिया है कि आतंकवादी गुट वाइट हेलमेट के सदस्यों को यथाशीघ्र सीरिया से बाहर निकलना चाहिए।
वासेली नेबेन्ज़िया ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि वाहट हेलमेट कहे जाने वाले गुट को अमरीका का समर्थन प्राप्त है, कहा कि इस गुट की सीरिया में रासायनिक हमलों में भूमिका थी और है।
संयुक्त राष्ट्र संघ में रूस के स्थाई प्रतिनिधि ने कहा कि वाइट हेलमेट, इलाक़े के सभी देशों की सुरक्षा के लिए खतरा हैं।
याद रहे वाहट हेलमेग कहे जाने वाले संगठन का सन 2013 में अमरीका और ब्रिटेन की आर्थिक मदद से तुर्की में गठन हुआ।
यह गुट, सीरिया में आतंकवादियों के वर्चस्व वाले क्षेत्रों में सक्रिय होता है और इसका घोषित लक्ष्य, राहत कार्य है किंतु दस्तावेज़ों और हाथ आए सुबूतों से पता चलता है कि यह गुट, आतंकवादियों का सहयोगी है और इसने सीरिया में अन्नुस्रा फ्रंट के आतंकवादियों द्वारा रासायनिक हमले में की भूमिका तैयार की है।
रूस ने इस संगठन की आतंकवादी गतिविधियों का सुबूत पेश करते हुए पहले भी इसे सीरिया से निकाले जाने की मांग की है।
वाइट हेलमेट के सैंकड़ों सदस्य सीरिया से भाग कर पश्चिमी देशों में शरण लेने की कोशिश कर रहे हैं। (Q.A.)