आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में ईरान का सहयोग सराहनीयः इराक़
Oct २३, २०१८ १५:५२ Asia/Kolkata
आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में सहयोग करने पर इराक़ ने ईरान की सराहना की है।
इराक़ के विदेश मंत्रालय ने आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में ईरान के सहयोग की सराहना की है।
इराक़ी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अहमद महजूब ने कहा कि उनके देश ने क्षेत्रीय देशों के बारे में तटस्थ नीति अपना रखी है। उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के साथ इराक़ के संबन्ध अच्छे और संतुलित हैं।
इसी बीच बग़दाद की सुरक्षा के लिए तैनात कमांडर जलील अर्रबीई ने बताया है कि करबला जाने वाले सभी रास्तों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इमाम हुसैन के चेहलुम के यात्रियों की सुरक्षा के लिए 30 हज़ार सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।
इमाम हुसैन का चेहलुम इराक़ में 30 अक्तूबर 2018 को मनाया जाएगा।
टैग्स