फिलिस्तीनियों ने पकड़ा इस्राईल का अत्याधिक खतरनाक जासूस
फिलिस्तीन के गज़्ज़ा पट्टी में फिलिस्तीनियों ने इस इलाक़े में इस्राईल के एक बेहद महत्वपूर्ण जासूस को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।
फिलिस्तीनी सूत्रों ने बताया है कि हमास ने अक्तूबर के आरंभ में इस इलाक़े में इस्राईल के सब से अधिक खतरनाक जासूस को गिरफ्तार किया था जिसका एलान अब किया जा रहा है।
इस जासूस का कोड नाम " एमके" था और उसकी आयु 45 साल बतायी गयी है। इसे हमास के नेताओं पर नज़र रखने और उनके बारे में ब्योरा एकत्रित करने की ज़िम्मेदारी सौंपी गयी थी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस जासूस के पकड़े जाने से इस्राईली सुरक्षा एजेन्सी " शाबाक" को गहरा अघात लगा है क्योंकि यह जासूस हमास के लीडरों की पूरी जानकारी शाबाक को देता था।
इस जासूस ने हमास के नेताओं के घरों और गाड़ियों तक का ब्योरा एकत्रित किया था और इसके पास से हमास के मिसाइलों, सुरंगों और हथियार के भंडारों के बारे में जानकारी थी और उसने यह सारी जानकारी उसने इस्राईल को दे दी थी।
हमास के सुरक्षा अधिकारियों ने इस खतरनाक जासूस को उस समय गिरफ्तार किया जब वह हमास के एक सीनियर लीडर के घर के पास अत्याधुनिक जासूसी यंत्र लगा रहा था।
हमास से संबंधित वेबसाइट अलमज्द ने लिखा है कि हमास इस जासूस के इक़बालिया बयान को बाद में प्रकाशित करेगा। (Q.A.)