फिलिस्तीनः गज़्ज़ा पर इस्राईली विमानों ने की बमबारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i69367-फिलिस्तीनः_गज़्ज़ा_पर_इस्राईली_विमानों_ने_की_बमबारी
इस्राईली युद्धक विमानों ने शुक्रवार की रात गज़्ज़ा पट्टी पर बमबारी की ।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २७, २०१८ ०७:०४ Asia/Kolkata
  • फिलिस्तीनः गज़्ज़ा पर इस्राईली विमानों ने की बमबारी

इस्राईली युद्धक विमानों ने शुक्रवार की रात गज़्ज़ा पट्टी पर बमबारी की ।

फिलिस्तीनी सूत्रों ने बताया है कि ज़ायोनी शासन के युद्धक विमानों ने उत्तरी गज़्ज़ा पट्टी के बैत लाहिया और दक्षिणी गज़्ज़ा पट्टी के खान युनुस में स्थिति इस्लामी प्रतिरोध मोर्चे के ठिकानों पर बमबारी की। 

इस्राईली ड्रोन विमानों ने भी करम अबू सालिम पास के निकट खेतों पर मिसाइल बरसाए। 

इन हमलों में मारे जाने वालों या होने वाले नुकसान के बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। 

ज़ायोनी शासन के ड्रोन विमानों  ने बुधवार की शाम भी दक्षिणी गज़्ज़ा पट्टी पर बमबारी की थी। 

इस्राईल ने गत दिसंबर से गज़्ज़ा पट्टी पर हवाई हमलों का नया चरण आरंभ किया है जिनमें अब तक कई हज़ार फिलिस्तीनी शहीद और घायल हो चुके हैं। 

इस्राईल ने  गज़्ज़ा पट्टी  की सन 2006 से पूरी घेराबंदी कर रखी है जिसकी वजह से इसे दुनिया की सब बड़ी खुली जेल कहा जाता है। (Q.A.)