ग़ज़्ज़ा में ख़ूनख़राबे से ही शांति स्थापित होगीः ज़ायोनी शासन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i69432-ग़ज़्ज़ा_में_ख़ूनख़राबे_से_ही_शांति_स्थापित_होगीः_ज़ायोनी_शासन
ज़ायोनी शासन के एक मंत्री ने कहा है कि केवल रक्तपात से ही ग़ज़्ज़ा में शांति स्थापित होगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २९, २०१८ ०९:०७ Asia/Kolkata
  • ग़ज़्ज़ा में ख़ूनख़राबे से ही शांति स्थापित होगीः ज़ायोनी शासन

ज़ायोनी शासन के एक मंत्री ने कहा है कि केवल रक्तपात से ही ग़ज़्ज़ा में शांति स्थापित होगी।

ज़ायोनी शासन के शिक्षामंत्री "नफताली बीनेट" का कहना है कि ग़ज़्ज़ा की पट्टी पर शांति उसी स्थिति में स्थापित होगी जब फ़िलिस्तीनियों का ख़ून-ख़राबा किया जाए।  इस ज़ायोनी मंत्री ने कहा है कि जो भी फ़िलिस्तीनी ग़ज़्ज़ की पट्टी से इस्राईल में घुसने का प्रयास करे उसकी तत्काल हत्या कर दी जाए।  इससे पहले भी ज़ायोनी शासन के शिक्षामंत्री नफताली ने कहा था कि फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन के नेताओं की हत्या की जाए और उनके घरों को तोड़ देना चाहिए।

दूसरी ओर ज़ायोनी शासन के युद्धक विमानों ने दक्षिणी ग़ज़्ज़ा पट्टी पर बमबारी करके 5 फ़िलिस्तीनियों को शहीद कर दिया।  फ़िलिस्तीनी सूत्रों ने बताया है कि ग़ज़्ज़ा पर इस्राईली युद्धक विमानों के हमले में 5 फ़िलिस्तीनी मारे गए।  इससे पहले ज़ायोनी युद्धक विमानों ने शुक्रवार की रात भी ग़ज़्ज़ा पट्टी के कुछ क्षेत्रों पर बमबारी की थी।