अरबईन मिलियन मार्च, 2 करोड़ श्रद्धालु कर्बला पहुंचे
हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहलुम में भाग लेने के लिए श्रद्धालुओं का उमड़ता हुआ सैलाब पवित्र नगर नजफ़ से कर्बला पहुंच चुका है और अरबईन का मिलियन मार्च पवित्र नगर नजफ़ से कर्ला की ओर यथावत जारी है और सोमवार तक लगभग दो करोड़ से अधिक श्रद्धालु कर्बला पहुंच चुके हैं।
कर्बला के डिप्टी गवर्नर अली अलमियाली ने अलमालूमा न्यूज़ एजेन्सी से वार्ता के दौरान बताया कि रविवार तक एक करोड़ 22 लाख से अधिक तीर्थयात्री कर्बला पहुंच चुके थे जिनमें 16 लाख विदेशी श्रद्धालु थे।
उनका कहना था कि विदेशी तीर्थयात्री विभिन्न ज़मीनी रास्तों और हवाई अड्डों से नजफ़ और फिर कर्बला पहुंचे हैं। यह ऐसी हालत में है कि नजफ़-कर्बला अद्वितीय मार्च और इसी प्रकार बग़दाद – कर्बला मार्च में भाग लेने वाले तीर्थयात्री कर्बला पहुंचने का क्रम यथावत जारी है।
रिपोर्टों में बताया गया है कि इस वर्ष अरबईने हुसैनी में भाग लेने वालों की संख्या पिछले वर्षों के मुक़ाबले में काफ़ी अधिक है। कुछ सूत्रों ने बताया का रविवार की रात तक लगभग दो करोड़ श्रद्धालु कर्बला में दाख़िल हो चुके थे। (AK)