इराक़ी सेना की कार्यवाही, दसियों आतंकी ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i69514-इराक़ी_सेना_की_कार्यवाही_दसियों_आतंकी_ढेर
इराक़ के स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी ने सीमावर्ती क्षेत्र के निकट की जाने वाली एक कार्यवाही में दाइश के कई आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ३१, २०१८ २०:५४ Asia/Kolkata
  • इराक़ी सेना की कार्यवाही, दसियों आतंकी ढेर

इराक़ के स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी ने सीमावर्ती क्षेत्र के निकट की जाने वाली एक कार्यवाही में दाइश के कई आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है।

बग़दाद में इराक़ के स्वयं सेवी बल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि गुप्तचर संस्थाओं की रिपोर्ट के आधार पर सीरिया की सीमा के निकट आतंकवादियों के गुप्तच ठिकाने पर गोलाबारी की गयी।

इस कार्यवाही में मारे जाने वाले दाइश के आतंकवादी, सीरिया की डेमोक्रेटिक सेना के विरुद्ध आतंकवादी हमलों में भी लिप्त थे।

दूसरी ओर इराक़ के गृहमंत्री क़ासिम अलआरजी ने सीरिया के दैरिज़्ज़ूर प्रांत के क्षेत्र से सीरियन डेमोक्रेटिक सेना के पीछे हटने और दाइश के तत्वों की गतिविधियों की बात पर सचेत किया है।

उन्होंने कहा कि इराक़ की सीमाओं के निकट स्थित सीरियाई सेना से सीरियन डेमोक्रेटिक सेना के पीछे हटने और दाइश के तत्वों की इस क्षेत्र में वापसी बहुत ही चिंताजनक है। (AK)