ग़ज़्ज़ा में टकराव से नेतनयाहू भयभीत हैंः इस्राईली टीकाकार
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i69523-ग़ज़्ज़ा_में_टकराव_से_नेतनयाहू_भयभीत_हैंः_इस्राईली_टीकाकार
एक इस्राईली टीकाकार ने ज़ायोनी शासन के सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया है कि ज़ायोनी प्रधानमंत्री ग़ज़्ज़ा में सैन्य टकराव से डरे हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०१, २०१८ ११:३७ Asia/Kolkata
  • ग़ज़्ज़ा में टकराव से नेतनयाहू भयभीत हैंः इस्राईली टीकाकार

एक इस्राईली टीकाकार ने ज़ायोनी शासन के सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया है कि ज़ायोनी प्रधानमंत्री ग़ज़्ज़ा में सैन्य टकराव से डरे हुए हैं।

इस्राईली समाचारपत्र हारेत्ज़ के सैन्य मामलों के टीकाकार आमोस हारेईल ने कहा है कि नेतनयाहू ग़ज़्ज़ा की दलदल में फंसने और सैन्य टकराव की स्थिति में  कंट्रोल खो देने की आशंका के कारण बहुत भयभीत हैं। उन्होंने इस्राईल के अत्यंत विश्वस्त सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया कि इस्राईली प्रधानमंत्री बेनयामिन नेतनयाहू इस समय कुछ अत्यंत त्वरित समस्याओं से जूझ रहे हैं जिनमें सबसे बड़ी समस्या ग़ज़्ज़ा में सैन्य टकराव की स्थिति में नियंत्रण इस्राईल के हाथ से निकल जाने की आशंका है।

 

उन्होंने बताया कि ग़ज़्ज़ा की ओर से अतिग्रहित फ़िलिस्तीन पर होने वाले कड़े मीज़ाइल हमले, ज़ायोनी शासन के गुप्तचर विभाग के अनुमान के बिलकुल विपरीत थे और इस्राईली युद्ध मंत्री एविग्डर लेबरमैन ने, जिन्हें ग़ज़्ज़ा की स्थिति के निपटारे की कोई आशा नहीं है और जिनका यह मानना है कि ग़ज़्ज़ा में शीघ्र ही लड़ाई शुरू हो सकती है, इस्राईली गुप्तचर सेवाओं की रिपोर्टों के हवाले से संभावना जताई थी कि गत शुक्रवार को वापसी मार्च का प्रदर्शन अधिक शांतिपूर्ण होगा लेकिन हुआ इसके विपरीत।

 

इस्राईली समाचारपत्र हारेत्ज़ के सैन्य मामलों के टीकाकार आमोस हारेईल ने कहा कि पिछले शुक्रवार को वापसी मार्च के प्रदर्शन में पांच फ़िलिस्तीनी मारे गए जिसके बाद रात ही को जेहादे इस्लामी संगठन ने नक़ब के क्षेत्र में मीज़ाइल फ़ायर किए। सुबह छः बजे तक उसने अतिग्रहित फ़िलिस्तीन पर तीस मीज़ाइल फ़ायर किए। इस इस्राईली टीकाकार ने ज़ायोनी सेना का यह निराधार दावा भी दोहराया कि जेहादे इस्लामी का यह मीज़ाइल हमला, ईरान के  आदेश पर किया गया है। हारेईल ने ज़ायोनी सूत्रों के हवाले से यह सूचना भी दी है कि इस्राईल के युद्धमंत्री लेबरमैन और ज़ायोनी शासन के सुरक्षा सलाहकार मेईर शाबात के बीच बहुत अधिक मतभेद पैदा हो गए हैं। (HN)