इराक़ से मिलने वाली अपनी सीमा खोलने जा रहे हैंः सीरिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i69529-इराक़_से_मिलने_वाली_अपनी_सीमा_खोलने_जा_रहे_हैंः_सीरिया
सीरिया ने इराक़ से मिलने वाली अपनी सीमा खोलने की ख़बर दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०१, २०१८ १४:०२ Asia/Kolkata
  • इराक़ से मिलने वाली अपनी सीमा खोलने जा रहे हैंः सीरिया

सीरिया ने इराक़ से मिलने वाली अपनी सीमा खोलने की ख़बर दी है।

सीरिया के परिवहन मंत्री ने बताया है कि पड़ोसी देश इराक़ से मिलने वाली सीमा को खोला जा रहा है।  अली हमूद ने गुरूवार को इराक़ के एक शिष्टमण्डल की ओर से सीरिया की यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि सीरिया तथा इराक़ के अधिकारियों के बीच सीमा के खोले जाने के बारे में विचार-विमर्श किया गया।  उन्होंने कहा कि सीरिया के अधिकारी, इराक़ से मिलने वाली सीमा के बारे में इराक़ी अधिकारियों की कार्यवाही की प्रतीक्षा है।

अली हमूद ने कहा कि दोनो देशों की सीमा खुल जाने से बग़दाद को सीरिया की बंदरगाहों तक पहुंच बनाने में  सहायता मिलेगी।  उन्होंने कहा कि सीरिया की सेना, सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए तैयार है।