अमेरिका को मध्यस्थ समझने वाले धोखे में हैं" अलबरग़ूसी
अमेरिकी सरकार ने सिद्ध कर दिया है कि वह इस्राईल की समर्थक है।
फ़िलिस्तीन के "राष्ट्रीय पहल" आंदोलन के महासचिव ने कहा है कि अगर कोई यह समझता है कि अमेरिका मध्यस्थ है तो यह मात्र कल्पना है।
उन्होंने कहा कि हालिया वर्षों में जायोनी शासन के साथ वार्ता में फिलिस्तीनियों ने जो लचक दिखाई है वह व्यवहारिक रूप से परिणामहीन रही है और अमेरिकी सरकार ने सिद्ध कर दिया है कि वह इस्राईल की समर्थक है।
बरग़ूसी ने जायोनी शासन के साथ वार्ता को लाभहीन बताया और कहा कि ग़ज़्ज़ा पट्टी पर जायोनी शासन के हमलों में जो चीज़ बाधा बन गयी वह प्रतिरोध की शक्ति व क्षमता में वृद्धि है।
इसी प्रकार उन्होंने "वापसी अधिकार" शीर्षक के अंतर्गत होने वाले फिलिस्तीनियों के प्रदर्शन के बारे में भी कहा कि इस शैली के साथ सशस्त्र संघर्ष जायोनी शासन के साथ सबसे प्रभावी तरीका है।
ज्ञात रहे कि 30 सप्ताह से अधिक समय से फिलिस्तीनी वापसी मार्च के अंतर्गत प्रदर्शन कर रहे हैं जिसके दौरान 200 से अधिक फिलिस्तीनी शहीद और कई हज़ार घायल हो चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2006 से इस्राईल ने ग़ज़्ज़ा पट्टी का व्यापक परिवेष्टन कर रखा है। MM