इराक़-सीरिया सीमा पर शांति स्थापित, जवानों की संख्या बढ़ी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i69573-इराक़_सीरिया_सीमा_पर_शांति_स्थापित_जवानों_की_संख्या_बढ़ी
इराक़ में सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि इराक़ और सीरिया की सीमाओं पर पूरी तरह से शांति स्थापित हो गयी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०३, २०१८ ०७:४३ Asia/Kolkata
  • इराक़-सीरिया सीमा पर शांति स्थापित, जवानों की संख्या बढ़ी

इराक़ में सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि इराक़ और सीरिया की सीमाओं पर पूरी तरह से शांति स्थापित हो गयी है।

इराक़ में सुरक्षा से संबंधित इन्फ़ारमेश्न सेन्टर के प्रवक्ता ब्रिगेडियर यहिया रसूल ने इराक़ और सीरिया की संयुक्त सीमाओं के ज़ीरो प्वाइंट की निरिक्षण करते समय कहा कि इराक़ी सेना और स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी संयुक्त सीमाओं पर आतंकवादियों की हर प्रकार के हमलों का मुक़ाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

इस बीच इराक़ की राष्ट्रीय सुरक्षा संस्था के प्रमुख क़ासिम अलआरजी ने कहा है कि सीरिया के पूर्वी क्षेत्रों में सीरियाई कुर्दों की मिलेशिया के पीछे हटने और इस क्षेत्र में आतंकवादी गुट दाइश की आवाजाही के दायरे का फैलना, मन में सवाल पैदा कर रहा है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले इराक़ के पश्चिमी मोर्चे पर इराक़ी सेना और सुरक्षा बल के जवानों की संख्या बढ़ा दी गयी है। इराक़ की राष्ट्रीय सुरक्षा संस्था के प्रमुख का कहना था कि सीरिया के पूर्वी क्षेत्र दैरिज़्ज़ूर से सीरियाई कुर्द मिलेशिया के पीछे हटने के बाद इस क्षेत्र में दाइश की गतिविधियां बढ़ जाने के बाद इराक़ और सीरिया की संयुक्त सीमाओं पर स्वयं सेवी बलों ने अपने मोर्चे और अधिक मज़बूत कर लिए हैं। (AK)