इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग में घायल होने वाला फ़िलिस्तीनी युवक शहीद
इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग में घायल होने वाला एक फ़िलिस्तीनी युवक शहीद हो गया है।
फ़िलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक़, दो सप्ताह पहले ख़ानयूनुस के पूरब में इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग में घायल होने वाले फ़िलिस्तीनी युवक अहमद ख़ालिद अल-नज्जार की बुधवार की रात मौत हो गई।
बुधवार को ही इससे पहले ग़ज्ज़ा पट्टी के तट पर 30 वर्षीय मुस्तफ़ा ख़दर अबू औदा को इस्राईली सैनिकों ने गोली मारकर शहीद कर दिया था।
अबू औदा मछुआरे थे और मछली पकड़ने के लिए समुद्र तट पर गए थे।
इस्राईली सैनिकों के हाथों फ़िलिस्तीनियों की शहादत पर प्रतिक्रिया देते हुए हमास के एक वरिष्ठ सदस्य शेख़ हसन यूसुफ़ ने कहा है कि फ़िलिस्तीनी शहीदों का ख़ून रायगां नहीं जाएगा।
ग़ौरतलब है कि इस्राईली सैनिक अकसर फ़िलिस्तीनी युवकों को अपनी गोलियों का निशाना बनाते रहते हैं। msm