सीरिया के हमा में आतंकियों ने केमिकल हथियार पहुंचाए
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i69768-सीरिया_के_हमा_में_आतंकियों_ने_केमिकल_हथियार_पहुंचाए
सीरिया में नुस्रा फ़्रंट और तुर्किस्तानी गुट के आतंकियों ने इद्लिब प्रांत के जिस्र अश्शग़ूर इलाक़े से हमा के एक उपनगरीय इलाक़े में क्लोरीन गैस के 4 कैप्सूल पहुंचाए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०९, २०१८ १५:१६ Asia/Kolkata
  • सीरिया के हमा में आतंकियों ने केमिकल हथियार पहुंचाए

सीरिया में नुस्रा फ़्रंट और तुर्किस्तानी गुट के आतंकियों ने इद्लिब प्रांत के जिस्र अश्शग़ूर इलाक़े से हमा के एक उपनगरीय इलाक़े में क्लोरीन गैस के 4 कैप्सूल पहुंचाए हैं।

अलआलम के अनुसार, ये आतंकी अपने ठिकानों पर सीरियाई सेना की बम्बारी का दुरुपयोग और तनावपूर्ण कार्यवाही करके सीरियाई सेना पर केमिकल हथियारों के इस्तेमाल का इल्ज़ाम लगाना चाहते हैं।

इससे पहले नुस्रा फ़्रंट वाइट हेल्मेट नामक गुट की निगरानी में कई बार इस क्षेत्र में केमिकल हथियार पहुंचा चुका है।

वाइट हेल्मेट एक आतंकवादी गुट है जो 2013 से सीरिया में आतंकियों की मदद में सक्रिय है। यह गुट कि जिसे अमरीका और ब्रिटेन की ओर से पैसों की मदद मिलती है, सीरिया में आम लोगों की मदद करने का दावा करता है।

इससे पहले आतंकियों ने पश्चिमी मीडिया और वाइट हेल्मेट गुट की मदद से सीरियाई सेना पर केमिकल हथियार के इस्तेमाल का इल्ज़ाम लगाने के लिए कई साज़िशें रचीं लेकिन ये साज़िशें, सही समय पर पर्दाफ़ाश होने की वजह से नाकाम हो गयीं।

इस समय सीरियाई सेना देश के पश्चिमोत्तरी प्रांत इद्लिब को आतंकियों के क़ब्ज़े से आज़ाद कराने के लिए तय्यारी कर रही है जो सीरिया में आतंकियों की मौजूदगी का अंतिम गढ़ समझा जाता है।(MAQ/N)