अमरीका, यमन युद्ध में प्रत्यक्ष रूप से शामिल हैः अंसारुल्लाह
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i69821-अमरीका_यमन_युद्ध_में_प्रत्यक्ष_रूप_से_शामिल_हैः_अंसारुल्लाह
यमन के अंसारुल्लाह संगठन ने कहा है कि अमरीका यमन युद्ध में सीधे तौर पर शामिल है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ११, २०१८ १०:३० Asia/Kolkata
  • अमरीका, यमन युद्ध में प्रत्यक्ष रूप से शामिल हैः अंसारुल्लाह

यमन के अंसारुल्लाह संगठन ने कहा है कि अमरीका यमन युद्ध में सीधे तौर पर शामिल है।

अंसारुल्लाह के एक नेता मुहम्मद अलबुख़ैती ने बल देकर कहा है कि वाॅशिंग्टन ने यह जो घोषणा की है कि उसने सऊदी गठजोड़ के युद्धक विमानों को ईंधन पहुंचाना बंद कर दिया है, यह दिखावे की कार्यवाही है क्योंकि अमरीका, यमन पर हो रहे हवाई हमलों में सीधे तौर पर शामिल है। उन्होंने कहा कि अमरीका, विभिन्न मामलों में सऊदी गठजोड़ की आधुनिकतम तकनीकी व गुप्तचर सहायताएं और इसी तरह से सैन्य सहायता जारी रखे हुए है। बुख़ैती ने कहा कि इसके अलावा यमन की घेराबंदी सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात की क्षमता से बाहर है और यह अमरीका ही है जो इस घेराबंदी में मुख्य भूमिका निभा रहा है।

 

ज्ञात रहे कि अमरीका के रक्षा मंत्री जेम्स मेटिज़ ने हाल ही में इस बात की सूचना दी थी कि सऊदी अरब ने अपने गठजोड़ के युद्धक विमानों को ईंधन पहुंचाने की ज़िम्मेदारी स्वयं ले ली है और अमरीका ने इसका स्वागत किया है। उन्होंने कहा था कि यह फ़ैसला अमरीकी सरकार से परामर्श के बाद किया गया है। (HN)