दाइश के विरुद्ध हमला 13 आतंकवादी ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i69870-दाइश_के_विरुद्ध_हमला_13_आतंकवादी_ढेर
इराक़ के स्वयंसेवी बलों ने एक कार्यवाही करके दाइश के कम से कम 13 आतंकवादियों को ढेर कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १३, २०१८ ०६:५८ Asia/Kolkata
  • दाइश के विरुद्ध हमला 13 आतंकवादी ढेर

इराक़ के स्वयंसेवी बलों ने एक कार्यवाही करके दाइश के कम से कम 13 आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

इराक़ी स्वयंसेवी बल "हश्दुश्शाबी" के एक कमांडर ने दाइश के आतंकवादियों के विरुद्ध कार्यवाही में 13 दाइशी आतंकियों के मारे जाने की सूचना दी है।

क़ासिम मुस्लेह ने इराक़ के अलअंबार प्रांत में की गई इस कार्यवाही की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस कार्यवाही में 13 दाइशी आतंकवादियों के मारे जाने के अतिरिक्त कई दाइशी बुरी तरह घायल हो गए।  इस हमले में आतंकवादियों के ठिकाने को भारी नुक़सान पहुंचा है।

एक रिपोर्ट के अनुसार इराक़ से मिलने वाली सीरिया की सीमा पर इस समय लगभग तीन हज़ार आतंकवादी सक्रिय हैं जो दिन-प्रतिदिन घिरते जा रहे हैं।