अमेरिकी हमले में 23 आम नागरिक हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i69953-अमेरिकी_हमले_में_23_आम_नागरिक_हताहत
रोचक बात यह है कि यह गठबंधन सुरक्षा परिषद की अनुमति से नहीं बना है और उसकी अनुमति के बिना ही सीरिया में हमले करता -रहता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १६, २०१८ ०६:५७ Asia/Kolkata
  • अमेरिकी हमले में 23 आम नागरिक हताहत

रोचक बात यह है कि यह गठबंधन सुरक्षा परिषद की अनुमति से नहीं बना है और उसकी अनुमति के बिना ही सीरिया में हमले करता -रहता है।

अमेरिकी गठबंधन के युद्धक विमानों ने सीरिया के पूर्व में हमला किया जिसमें 23 आम नागरिक मारे गये।

अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी गठबंधन के युद्धक विमानों ने गुरूवार को सीरिया के पूर्व में स्थित दैरूज़्ज़ूर के अस्सूसेह और अलबूबदरान क्षेत्र पर बमबारी की जिसमें 23 आम नागरिक हताहत और कई अन्य घायल हो गये।

ज्ञात रहे कि 2014 में आतंकवादी गुट दाइश से मुकाबले के बहाने  अमेरिका की अगुवाई में तथाकथित आतंकवाद विरोधी गठबंधन बना था जिसमें अब तक इराक और सीरिया के सैकड़ों आम नागरिक मारे जा चुके हैं।

रोचक बात यह है कि यह गठबंधन सुरक्षा परिषद की अनुमति से नहीं बना है और उसकी अनुमति के बिना ही सीरिया में हमले करता -रहता है।

सीरिया का विदेशमंत्रालय इससे पहले बारमबार अमेरिकी हमले के खिलाफ राष्ट्रसंघ और सुरक्षा परिषद में शिकायत कर चुका है परंतु चूंकि अमेरिका स्वयं को कानून से उपर समझता है इसलिए किसी प्रकार के संकोच के बिना वह सीरिया में हमले करता- रहता है।

सीरियाई विदेशमंत्रालय के अनुसार अमेरिकी गठबंधन सीरियाई राष्ट्र के खिलाफ प्रतिबंधित हथियारों का प्रयोग करता है जो अंतरराष्ट्रीय कानूनों का खुला उल्लंघन और सीरियाई राष्ट्र के पक्ष में युद्धापराध है। MM