दो अन्य फिलिस्तीनी शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i70-द_अन_य_फ_ल_स_त_न_शह_द
इ्स्राईली सैनिकों ने सोमवार को रामल्ला के पश्चिम में दो अन्य फिलिस्तीनियों को गोली मार दी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २५, २०१६ २२:४७ Asia/Kolkata
  • दो अन्य फिलिस्तीनी शहीद

इ्स्राईली सैनिकों ने सोमवार को रामल्ला के पश्चिम में दो अन्य फिलिस्तीनियों को गोली मार दी।

पश्चिमी तट में फिलिस्तीनी अधिकारियों ने इस समाचार की पुष्टि करते हुए बताया है कि ज़ायोनी सैनिकों ने सोमवार की शाम बैत हूरून कॅालोनी के निकट दो फिलिस्तीनियों पर फायरिंग कर दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गये और जब स्थानीय फिलिस्तीनियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया तो वहां उनकी मौत हो गयी।

फिलिस्तीन की समाचार एजेन्सी वफा के अनुसार यह एेसी हालत में है कि इस्राईली जेल में बंद पच्चीस फिलिस्तीनी भीषण सर्दी के कारण मौत के कगार पर हैं।

सूत्रों के अनुसार इस्राईली जेल अधिकारी, बंदी फिलिस्तीनियों के परिजनों की ओर से भेजे गये गर्म कपड़े भी इन बंदियों को नहीं देते।

फिलस्तीन में अक्तूबर के आरंभ से नये इन्तेफाज़ा आंदोलन के आरंभ से लेकर अब तक 165 फिलिस्तीनी शहीद हो चुके हैं जिनमें 31 बच्चे और 7 महिलाएं शामिल हैं जबकि 16 हज़ार से अधिक को गिरफ्तार किया जा चुका है। (Q.A.)